फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जखैनी चौक पर टूटा यात्री शेड तीन माह बाद भी नहीं बना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर । शहर के वार्ड नंबर एक में तीन महीने पहले बारिश के कारण टूटे पैसेंजर शेड की आज तक मरम्मत नहीं हो पाई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

पिछले तीन महीने से जखैनी चौक पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया यात्री शेड जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। भारी बारिश के दौरान शेड टूट गया था। इसके बाद से लोग लगातार परेशानी झेल रहे हैं। यह शेड वार्ड का सबसे मुख्य ठहराव स्थल माना जाता है। इसके टूटने से न सिर्फ दिक्कतें बढ़ी हैं बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
स्थानीय सोनी राठोर एवं अन्य लोगों का कहना है कि लोग कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। बार-बार अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत भी कराया गया, लेकिन इसके बावजूद मरम्मत कार्य आज तक शुरू नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि धूप, बारिश और सर्दी के दिनों में यात्री बिना शेड के खड़े रहने को मजबूर हैं। इससे बुजुर्ग और बच्चों को विशेष परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से इसे जल्द ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें