रियासी में नारेबाजी करते हुए जलशक्ति के अस्थायी कर्मचारी।
- फोटो : reasi news
रियासी। जलशक्ति विभाग में कार्यरत डेलीवेजर्स ने शुक्रवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। स्थानीय डिविजन ऑफिस में इकट्ठा हुए अस्थायी कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह लोग अपनी मांगों को पूरा करने की मांग समय-समय पर उठाते रहे हैं लेकिन सरकार उनका वेतन बढ़ाने और उन्हें स्थायी करने पर कोई पहल नहीं कर रही है। सरकार अपने मंत्रियों व विधायकों का वेतन बढ़ा रही है लेकिन दिन-रात काम करने वाले कर्मचारियों की सुध नहीं ली जा रही है। वह लोग सोमवार सुबह पानी की सप्लाई बंद करेंगे। इसके बाद वह जम्मू के लिए रवाना होंगे। जम्मू में उनकी यूनियन के बैनर तले सभी जिलों से आए हुए अस्थायी कर्मचारी शामिल होंगे। सरकार के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कर्मचारियों के साथ वायदा किया था कि दो महीने के भीतर उनकी मांगें पूरी होंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।