श्रीनगर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को उजाला सिग्नस अस्पताल, नौगाम में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्वैच्छिक रक्तदान समूह ‘रेड ड्रॉप’ के निस्वार्थ रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
रेड ड्रॉप के चेयरमैन डॉ. तौसीफ़ अहमद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर ‘ब्लडमैन ऑफ जेएंडके’ के नाम से मशहूर शबीर हुसैन को अतिथि-ए-विशेष के तौर पर आमंत्रित किया गया। वहीं डॉ. बिलाल अहमद मीर, एडमिनिस्ट्रेटर - उजाला सिग्नस कश्मीर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ने कहा कि “अस्पतालों में रक्त की मांग निरंतर बनी रहती है। केवल रिप्लेसमेंट डोनर्स पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। हमें नियमित और स्वैच्छिक रक्तदाताओं के मजबूत समुदाय की जरूरत है।
सम्मानित रक्तदाताओं में शबीर हुसैन, शबीर मलिक, मोहम्मद जाफ़र मीर, मुश्ताक अहमद, इश्फ़ाक डार, एम. अमीन और गुलशन अख्तर शामिल रहे।