फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव सेे पहलेे वोटर लिस्ट में सुधार करे केसीसीआई : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) के चुनाव आयोग को चुनाव से पहले मौजूदा वोटर लिस्ट और सदस्यता सूची में सुधार करना होगा।
विज्ञापन

यह आदेश 30 सितंबर को डीसी कार्यालय की तरफ से श्रीनगर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने जारी किया। केसीसीआई वोटर लिस्ट और सदस्यता सूची की वैधता की जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय जांच कमेटी की सिफारिश के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कमेटी ने यह भी सिफारिश की कि मृत सदस्यों सहित अयोग्य वोटरों को मतदान केंद्र पर इस्तेमाल होने वाली वोटर लिस्ट पर स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाए। किसी भी योग्य सदस्य को वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए और किसी भी अयोग्य वोटर को वोट डालने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने चुनाव आयोग को चैंबर के नियमों के अनुसार जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए आवश्यक सुधार करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें