फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निखिल की 179 रन की पारी से जीती जामिया स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैम्ब्रिज अंडर-19 इंटर-स्कूल टूर्नामेंट में बाल भवन ने भी अंतिम ओवर में हासिल किया लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-1 स्थित कैंब्रिज स्कूल में चल रहे दूसरे कैम्ब्रिज अंडर-19 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले।



पहले मुकाबले में ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। हिमांशु ने 38 रन की पारी खेली। शिशांक गुप्ता और संदीप ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में बाल भवन पब्लिक स्कूल, मयूर विहार ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। शिशांक गुप्ता ने 65 और अक्षत मटेला ने 35 रन का योगदान दिया। शिशांक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बल्लेबाज निखिल कुमार ने 179 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत टीम ने 275 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कैंब्रिज स्कूल इंदिरापुरम की टीम महज 52 रन पर सिमट गई। तौसीर इस्लाम ने चार विकेट झटके, जबकि मोहम्मद अदनान और अरहम त्यागी को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें