फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जल निगम की खुदाई बनी खतरा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से बाल-बाल बची

विज्ञापन
सरधना। चर्च के सामने मिट्टी के ढेर पर चढ़ी श्रद्धालुओं से भरी बस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में स्थित कैथोलिक चर्च के सामने जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी जा रही सड़क में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से बची। चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस रोककर श्रद्धालुओं को बस से बाहर निकला।
विज्ञापन

ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में कृपाओं की माता के महोत्सव की तैयारी चल रही है। प्रार्थना के लिए श्रद्धालु चर्च पहुंच रहे हैं। इसी बीच जल निगम द्वारा चर्च के सामने सड़क की खोदाई कर पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। सड़क के आधे हिस्से को पूरी तरह से खोदाई कर बाधित कर दिया है। बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक बस वहां से गुजरी तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में चालक ने बस को मिट्टी के ढ़ेर पर चढ़ा दिया। इस कारण बस एक तरफ पूरी तरह से झुक गई। बस झुकने से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। बस चालक ने समझदारी दिखाते हुए श्रद्धालुओं को बस से नीचे उतारा। इसके बाद बस को मिट्टी के ढेर से उतारा। जल निगम की लापरवाही से बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद श्रद्धालु बस में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं, महोत्सव के समय खोदी गई सड़क को लेकर चर्च प्रशासन में रोष है। चर्च प्रशासन ने अधिकारियों से महोत्सव से पूर्व खोदी गई सड़क को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें