फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जय की विजय से बढ़ा जिले के खिलाड़ियों का हौसला

विज्ञापन
गौरव कसाना, राष्ट्रीय एथलीट। स्रोत कोच
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके दुजाना के जय, जिले के खिलाड़ियों को मिली मेहनत और धैर्य की सीख
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में दादरी क्षेत्र के दुजाना गांव निवासी एथलीट जय कुमार नागर ने दो पदक जीतकर गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है। जय ने 400 मीटर मिश्रित रिले में रजत पदक और पुरुष रिले दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। उनकी उपलब्धि से जिले के एथलीटों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का आत्मविश्वास बढ़ा है।
जिले के खिलाड़ियों का कहना है कि जय की सफलता केवल पदकों तक सीमित नहीं है। इससे स्थानीय स्तर पर अभ्यास कर रहे एथलीटों को बड़े मंच के लिए तैयारी करने की प्रेरणा मिली है। द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी के कोच सोनू भाटी ने कहा कि जय के प्रदर्शन से युवाओं में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहुंचने की उम्मीद मजबूत हुई है।
विज्ञापन

दबाव में धैर्य रखना सबसे बड़ी सीख
एथलीटों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन का दबाव रहता है। ऐसे में जय ने अपनी रेस पर ध्यान केंद्रित कर टीम के लिए पदक हासिल किए। खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि से रणनीति पर भरोसा रखने और अंतिम क्षण तक संघर्ष करने की सीख मिली है।
-
नियमित अभ्यास करने से बड़े मंच पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जय की रेस से उन्हें दबाव के बीच अपनी तकनीक और रणनीति पर भरोसा बनाए रखने की सीख मिली है। -मीत भाटी, राष्ट्रीय एथलीट
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो पदक जीतना आसान नहीं होता। जय ने दिखाया कि परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, खिलाड़ी को अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाना चाहिए। -आर्यन भाटी, राष्ट्रीय एथलीट
जय के प्रदर्शन से उन्हें नियमित ट्रेनिंग, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर ज्यादा ध्यान देने की प्रेरणा मिली है। बड़े मुकाबलों में धैर्य बनाए रखना उनकी प्रमुख सीख है। -गौरव कसाना, राष्ट्रीय एथलीट
विज्ञापन

एथलीट की सफलता से यह संदेश मिला है कि लक्ष्य बड़ा हो तो तैयारी भी उसी स्तर की होनी चाहिए और प्रतियोगिता के दौरान अपनी रणनीति पर विश्वास बनाए रखना जरूरी है। -शिवानी नागर, राष्ट्रीय एथलीट


गौरव कसाना, राष्ट्रीय एथलीट। स्रोत कोच

गौरव कसाना, राष्ट्रीय एथलीट। स्रोत कोच

गौरव कसाना, राष्ट्रीय एथलीट। स्रोत कोच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें