नॉकआउट टूर्नामेंट में 64 टीमों के बीच घमासान शुरू
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग की ओर से टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। स्टेडियम में उत्तराखंड की 64 टीमें और 960 क्रिकेटरों के बीच रविवार से घमासान शुरू हो गया है। पहले दिन देवभूमि उत्तराखंड इलेवन और जय मां भौना देवी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।
जय मां भौना देवी क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए 178 रन बनाए। जवाब में देवभूमि उत्तराखंड इलेवन लक्ष्य का पीछा करने में लगातार संघर्षरत रही और पूरी टीम 113 रन बनाकर आउट हो गयी। मुकाबला जय मां भौना देवी ने 65 रनों से जीत लिया। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए ललित बिष्ट को मेन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड के संगीतकार राजेन्द्र चौहान, हरीश असवाल, क्रिकेट कोच कमल बागड़ी, समाजसेवी सूरत सिंह बिष्ट, आनन्द सिंह रावत, बृजमोहन उप्रेती, उदय मंमगई, राकेश कोटनाला, अमर सिंह राणा,मुकेश कण्डवाल, तीरथ रावत, ओपी रतूड़ी, बबीता नेगी, निर्मल कोटनाला, रेनु उनियाल, सीमा गुसाँई समेत तमाम लोग मौजूद रहे। अंत में देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह कंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। अगले तीन दिन तक टूर्नामेंट का आयोजन होगा। ब्यूरो