फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जैकी श्रॉफ ने किया व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- खिलाड़ियों के जज्बे से अभिभूत हुए अभिनेता, पैरा-स्पोर्ट्स को समर्थन की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार से 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा जीवन में बिंदास रहने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पैरा खिलाड़ियों का जुनून अभिभूत कर देने वाला है। यह आयोजन न केवल खेल कौशल बल्कि खिलाड़ियों के अदम्य साहस और जज्बे का भी प्रतीक है।


खिलाड़ियों के उत्साह और समर्पण को देखकर फिल्म अभिनेता प्रभावित नजर आए। उन्होंने पैरा-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी जोर दिया। कहा कि वे हर साल इस आयोजन में आकर खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहते हैं। उन्होंने बड़ी कंपनियों से आगे आकर इन खिलाड़ियों को प्रायोजित करने की अपील की। जिससे बेहतर संसाधन और अवसर मिल सकें। अहम है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट मैदान पर 3 से 10 मई तक व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन (डब्ल्यूसीआईए) की ओर से 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप में देशभर की टीमें सुपर 5 ग्रैंड फाइनल प्रारूप में हिस्सा लेंगी। डीसीसीआई के सचिव रवि कांत चौहान ने भी खिलाड़ियों के हौसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और संघर्ष का प्रमाण है। ऐसे आयोजन यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रतिभा को शारीरिक सीमाओं से परे पहचान मिले और सभी को समान अवसर प्राप्त हों। यह चैंपियनशिप दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है जहां वे अपनी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें