फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्दी है लेकिन छुट्टी खत्म, शुक्रवार से गुलजार होंगे प्राइमरी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
31 दिसंबर से 14 जनवरी तक ठंड की वजह से था अवकाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। सर्दियों की लंबी छुट्टियों के बाद शुक्रवार से गौतमबुद्ध नगर के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त प्राइमरी स्कूलों में फिर से रौनक लौट आएगी। शीतकालीन अवकाश की समाप्ति के साथ ही बच्चे और शिक्षक एक बार फिर नियमित पढ़ाई की ओर लौटेंगे। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 15 जनवरी तक घोषित शीतकालीन अवकाश समाप्त हो चुका है और 16 जनवरी से स्कूलों को दोबारा खोला जा रहा है।

शिक्षा निदेशालय की ओर से 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। इसके बाद 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहा।
विज्ञापन

अब शुक्रवार से सभी प्राइमरी स्कूल अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगे। लंबे अवकाश के बाद स्कूल खुलने से न सिर्फ बच्चों में उत्साह है, बल्कि शिक्षकों ने भी नए सत्र की पढ़ाई की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिले के सभी प्राइमरी स्कूल शुक्रवार को खोले जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि मौसम या अन्य परिस्थितियों के कारण अवकाश की आवश्यकता पड़ी तो जिलाधिकारी की ओर से स्थानीय स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। स्कूल खुलने से बच्चों की पढ़ाई फिर से पटरी पर आएगी और शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें