फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समर कैंप में ड्यूटी करना शिक्षकों के लिए अनिवार्य नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्रों के अभिभावकों से भी ली जाएगी लिखित सहमति
विज्ञापन

- शिक्षकों को भी मिलेंगे उपार्जित अवकाश

माई सिटी रिपोर्रट
ग्रेटर नोएडा। राजकीय इंटर कॉलेज में 21 मई से 10 जून तक चलने वाले समर कैंप से पहले ही शिक्षक संगठनों के विरोध को देखते हुए विभाग की ओर से स्थिति को साफ किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से सात मई के आदेश में पहले ही कहा जा चुका है कि समर कैम्प में ड्यूटी करना सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य नहीं है। कैंप में आने वाले राजकीय विद्यालय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को नियमानुसार उपार्जित अवकाश दिया जाएगा।
जनपद में सात राजकीय व 117 एडेड कॉलेज संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि समर कैंप में भाग लेने वाले छात्रों के अभिभावकों से भी लिखित सहमति ली जाएगी विद्यालयों में खोज एवं खेल-खेल में सीखने के उद्देश्य से समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है ताकि विद्यार्थी नियमित पढ़ाई से भिन्न रोचक गतिविधियों का आनंद ले सकें। समर कैंप का उद्देश्य छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुए सीखने के लिए प्रेरित करना है। कैंप में फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी (एफएलएन) पर आधारित गतिविधियां होंगी। साथ ही जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण के प्रति उन्हें जागरूक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी स्कूलों की तर्ज पर होगा आयोजन
ग्रीष्मावकाश के दौरान निजी स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जाता है। जबकि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र इससे वंचित रह जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए छात्रों में जीवन कौशल, खेल, आत्मविश्वास, टीम वर्क, कैरियर गाइडेंस आदि की भावना को जागत करने के लिए समर कैम्प के आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें