फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिर्फ नौकरी मांगना नहीं है, देना भी हैः डॉ. एल मुरुगन

विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर 62 स्थित जयपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी  पहुंचे  केंद्रीय सूचना एवं
विज्ञापन
नोएडा। जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेआईआईटी) में बृहस्पतिवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम दीक्षारंभ में भारत सरकार के सूचना व प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक इस क्षेत्र को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाना है और अकेले एनीमेशन, गेमिंग और विज़ुअल इफेक्ट्स क्षेत्र को ही लगभग 20 लाख कुशल पेशेवरों की आवश्यकता होगी। नई शिक्षा नीति भी उद्यमिता पर जोर देती है, जिसमें युवाओं का मानना है कि सिर्फ नौकरी मांगना नहीं है, देना भी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ऑनलाइन छात्र का भी स्वागत किया गया। ऑनलाइन पूरा करने वाले शिक्षार्थियों के लिए यह ओरिएंटेशन परिसर को करीब से देखने, संस्थान के नेतृत्व से मिलने और नीति और उद्योग को दिशा देने वाले लोगों से सीधे संवाद करने का अवसर लेकर आया। संस्थान का प्रतिनिधित्व कुलपति डॉ राजीव कुमार और प्रो चांसलर डॉ एससी सक्सेना ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें