फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हवेलिया नाले के ऊपर बनेगा पुल, सिंचाई विभाग ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-पी3 के पास हवेलिया नाले के ऊपर नया पुल बनेगा। करीब 7.70 करोड़ रुपये खर्च कर तीन लेन का पुल बनना है। सिंचाई विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है।प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक पुल बनाने का काम बारिश से पहले शुरू करना है। सिंचाई विभाग की बाढ़ और नहर समिति से इसकी मंजूरी अभी तक नहीं मिली थी। अब स्वीकृति के बाद काम शुरू किया जा सकेगा। पुल का निर्माण सिंचाई विभाग खुद करेगा। इसका खर्च ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उठाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के परियोजना विभाग के मुताबिक सेक्टर ओमेगा-1 से सूरजपुर-कासना मार्ग पर पी-3 गोलचक्कर की तरफ आने वाली लेन पर इस पुल का निर्माण प्रस्तावित है। यहां बना हुआ पाइप का पुल संकरा होने के साथ असुरक्षित भी हो चुका है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह पुल पी-3 गोलचक्कर से सेक्टर ओमेगा-1 की तरफ जाने वाली लेन पर बने पुल के बराबर ऊंचाई पर बनाने की योजना है। इससे आवागमन सुरक्षित भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें