फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: थाली बजाकर उठाई आवाज, विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी प्लाट-7 के निवासियों ने किया प्रदर्शन, 34 शिकायतों की तैयार की लिस्ट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-74 स्थित गोल्फ सिटी प्लाट-7 सोसाइटी में 34 शिकायतों को लेकर रविवार को ऐक्यम वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल नोएडा विधायक पंकज सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद देर शाम थाली बजाकर बिल्डर और प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर परिसर में मार्च निकाला।


सोसाइटी में 250 परिवार रहते हैं। उनका आरोप है कि यहां की लिफ्ट खराब हैं। आग बुझाने के उपकरण काम नहीं करते हैं। एसटीपी संचालित नहीं है। बेसमेंट में गंदगी है और फ्लोरिंग नहीं है। हरियाली के अभाव समेत 34 शिकायतों की सूची तैयार की गई। बिल्डर ने यहां कार्य नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि 19 अप्रैल को अपनी मांगों को लेकर कैंडल और मशाल मार्च निकालनेंगे। 25 अप्रैल को निवासी भूख हड़ताल करेंगे। सोसाइटी परिसर में प्रदर्शन के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। रविवार को विधायक से मिले। विधायक प्राधिकरण और सरकार स्तर से जो कार्य हो सकते हैं उनको प्राधिकरण से कराने के लिए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें