फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन में पानी नहीं होने से सिंचाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह ड्रेन में पिछले कई समय से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसके कारण क्षेत्र के किसानों को परेशानी हो रही है। वे समय पर फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र के गांव उजीना, संगेल, मालब, कोटला, दिहाना व बीरसीका सहित अन्य गांवों में सिंचाई की आपूर्ति करने वाली नूंह ड्रेन से ही कोटला ड्रेन में पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन इस बार ड्रेन में पानी नहीं आने से किसान चिंतित है।
विज्ञापन

कई बार इस समस्या के संबंध में क्षेत्र के किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया है। लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहा है। इसके कारण किसानों में प्रशासन के प्रति रोष है। मालब निवासी सरपंच साबिर हुसैन, हामिद हुसैन, अख्तर सरपंच मुरादबास, हाजी समीखां, मौलाना जाकिर, कारी अब्दुल मजीद, अब्दुल रहमान, कासम खान, युनुस खान व समीर खान ने बताया कि जिले में पहले से ही सिंचाई व पीने के पानी का अभाव है। लोग सिंचाई के लिए नूंह ड्रेन पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि पानी नहीं आने के कारण उनकी फसलें सूख रही है। इससे उनको काफी नुकसान हो रहा है। अगर समय रहते जल्द ही पानी नहीं दिया गया तो फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से ड्रेन में पानी छोड़ने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें