फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा अस्पताल में नर्स, लैब टेक्नीशियन नियुक्ति अनियमितता, जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत नर्स और लैब टेक्नीशियन की नियुक्तियों में अनियमितता के आरोपों की जांच तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने इस मामले में अस्पताल प्रबंधन से महत्वपूर्ण दस्तावेज दोबारा मांगे हैं। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह को इस मामले का जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को नोटिस जारी किया है। अस्पताल प्रबंधक, लेखा और कार्मिक विभाग के कर्मचारियों को भी नोटिस भेजे गए हैं। सेवा प्रदाता एजेंसी के प्रतिनिधि को भी लिखित बयान दर्ज कराने को कहा गया है। सभी को बुधवार दोपहर 12 बजे जांच अधिकारी अरुण कुमार सिंह के कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
जांच के मुख्य बिंदु
जांच अधिकारी ने नियुक्तियों से जुड़े अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इनमें सेवा प्रदाता एजेंसी का अनुबंध या जेम आदेश शामिल है। कर्मचारियों की तैनाती के लिए जारी मांग पत्र और अनुमोदन आदेश भी मांगे गए हैं। अक्तूबर 2022 से अब तक स्वीकृत व कार्यरत पदों की माहवार स्थिति का ब्योरा मांगा गया है। कर्मचारियों को किए गए भुगतान का कर्मीवार और माहवार विवरण भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसमें भुगतान की मद, एजेंसी का सेवा शुल्क और जीएसटी का विवरण शामिल है। मिशन निदेशक के पत्रों की प्राप्ति पंजिका प्रविष्टियां और राज्य स्तर पर भेजी गई मानव संसाधन सूचनाएं भी मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें