आप्पो कंपनी में जा रहा सरिया चोरी, दो हिरासत में
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक वन कोतवाली क्षेत्र स्थित ओप्पो कंपनी में आने वाला सरिया बुधवार को चोरी होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी ग्रामीण फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। जांच में ट्रक चालकों और कर्मियों की मिलीभगत से सरिया बाहर ही चोरी होने और बड़े गिरोह के शामिल होने की बात सामने आ रही है। फैक्ट्री में नाप तोल मशीन में चिप लगी होने की वजह से अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती थी। पुलिस ने दो संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पता चला कि गिरोह के बदमाश सरिया हथिया लेते थे। इसमें ट्रक चालक से लेकर फैक्ट्री के कर्मचारी तक की भूमिका रहती थी। फैक्ट्री के अंदर नाप तोल मशीन में चिप लगा दी गई थी। ताकि चोरी सरिया का वजह तोल में पता नहीं चल सके।
जिले में सक्रिय हैं सरिया माफिया
जिले में माफिया काफी समय से सक्रिय है। कुछ समय पहले गिरोह के आकाओं के जेल जाने पर मामला शांत पड़ा था। वहीं, सरिया के लिए कई गुटों में गैंगवार भी हो चुकी है।
सरिया चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है। चिप मिली है जिसमें सरिया चोरी होने के बाद नाप तोल में पता नहीं चलता था।
वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतम बुद्ध नगर