फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर महिला ने कराई पति पर िरपोऱ्ट दर्ज-

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी कर संपत्ति हड़पी, फिर दूसरी शादी कर ली
विज्ञापन

नोएडा। अदालत के आदेश पर सेक्टर-49 पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला का आरोप है कि उसका पति कई लड़कियों से शादी कर चुका है। उनकी संपत्ति हड़पकर छोड़ देता है। फिर दूसरी लड़कियों से शादी कर लेता है। पहले भी एक महिला ने आरोपी के खिलाफ शादी कर 87 लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज कराया था। मूलरूप से गाजियाबाद निवासी एक महिला नोएडा के सेक्टर-76 में रहती हैं। आरोप है कि सेक्टर-39 निवासी राहुल चमोला ने उससे 2011 में शादी की थी। शादी से पहले आरोपी ने उसका नाम बदलवा दिया। साथ ही अपना नाम भी बदलकर राहुल से राघव शर्मा कर लिया। कुछ दिन बाद ही उसके नाम मकान को बेचने की जिद करने लगा। इंकार करने पर मारपीट की। पीड़िता ने अदालत के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि आरोपी तीन महिलाओं से शादी कर चुका है। जबकि किसी भी महिला को उसने तलाक नहीं दिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके एक करोड़ रुपये आरोपी हड़प चुका है। अन्य महिलाओं से भी ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें