फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईरान-इस्राइल युद्ध... बिग क्रिकेट लीग टली

विज्ञापन
विज्ञापन
- 11 से 22 मार्च तक शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होना था टूर्नामेंट
विज्ञापन

- खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर फैसला

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) वैश्विक उथल-पुथल के बीच स्थगित कर दी गई। 11 से 22 मार्च तक उक्त टूर्नामेंट होना था। हालांकि नई तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है। आयोजकों का कहना है कि परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही टूर्नामेंट की नई तारीख घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन

बिग क्रिकेट लीग मैनेजमेंट टीम के अनुसार इसके साथ ही खिलाड़ियों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। हालांकि आईपीएल के बाद प्रतियोगिता कराए जाने के आसार हैं। प्रबंधन ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेने वाली थीं। सभी मुकाबले डे-नाइट फॉर्मेट में खेले जाने थे। लीग के संस्थापक चेयरमैन और पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह हैं। टूर्नामेंट में क्रिस गेल, सुरेश रैना और इरफान पठान जैसे दिग्गज शामिल होने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें