फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बढ़ रहा निवेश का चलन, शेयर बाजार में जुड़ा एक लाख नए निवेशकों का कारवां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो (कल भेजी गई थी)
विज्ञापन



-पैसे शेयर बाजार में लगाकर घर बैठे ज्यादा मुनाफा कमाने की चाहत बढ़ी

-बीएसई के अनुसार, यूपी में भी तेजी से बढ़ रहे निवेशक
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दुनिया भर में युद्ध, महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता के बीच भी शेयर बाजार में लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। घर बैठे निवेश कर बेहतर रिटर्न कमाने की चाहत के चलते बड़ी संख्या में लोग शेयर बाजार से जुड़ रहे हैं। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी साफ दिखाई दे रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में पंजीकृत शेयर निवेशकों की संख्या तीन करोड़ के पार पहुंच गई है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर में निवेशकों की संख्या पिछले एक साल में करीब एक लाख पार कर चुकी है।



बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र 4.36 करोड़ पंजीकृत निवेशकों के साथ देश में पहले स्थान पर है। उत्तर प्रदेश 3,00,08,912 निवेशकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं गुजरात करीब 2.25 करोड़ निवेशकों के साथ तीसरे स्थान पर है। देशभर में पंजीकृत निवेशकों की कुल संख्या 25.58 करोड़ हो चुकी है। इसमें उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 11.73 प्रतिशत है। जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त उद्योग उपायुक्त श्रीवत्स के अनुसार, प्रदेश में शेयर बाजार के बढ़ते निवेश में गौतमबुद्ध नगर की अहम भूमिका है। नोएडा में बड़ी संख्या में युवा नौकरीपेशा और कारोबारी डिजिटल माध्यम से निवेश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, यहां पर मोबाइल, इंफ्रा समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़ी बड़ी कंपनियां मौजूद हैं, जो शेयर बाजार में अच्छा खासा निवेश करती हैं।
विज्ञापन




टॉप 100 म्यूचुअल फंड निवेशक शहरों में शामिल नोएडा

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार, यूपी में म्यूचुअल फंड निवेश 3.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। गौतमबुद्ध नगर के अलावा वाराणसी, आगरा, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज देश के टॉप-100 म्यूचुअल फंड निवेशक शहरों में शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म की आसान पहुंच, वित्तीय जागरूकता और युवाओं की बढ़ती भागीदारी से प्रदेश में निवेश का कल्चर तेजी से बदल रहा है।
विज्ञापन




शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले करें बेहतर रिसर्च

शेयर मार्केट एक्सपर्ट व बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी के वरिष्ठ प्रोफेसर अरुण मित्तल ने बताया कि लोग तेजी से शेयर बाजार में लोग बड़ी आसानी से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपना पैसा लगा रहे हैं। शेयर बाजार में पैसा डूबने की संभावना कम हो, इसके लिए जरूरी है कि लोग पहले सत्यापित विशेषज्ञों की ओर से दिए गए संदेश को ध्यान से समझें और रिसर्च करें। ताकि जोखिम को कम किया जा सके।


दो साल पहले शेयर बाजार में पैसा लगाया था, शुरूआत हजार रुपये से की थी, अब अच्छा मुनाफा हाथ लग रहा है-समर्थ, सेक्टर 110

शुरूआत में करीब दो हजार रुपये से शेयर बाजार में कुछ नामी कंपनियों के शेयर खरीदे थे, उसका बेहतर परिणाम मिला-सागर शर्मा, सेक्टर 2
पहले डरता था कि पैसे कहीं डूब न जाए, जब देखा कि लोग निवेश कर रहे हैं, फिर मैंने भी निवेश करना शुरू कर दिया-अंश, सेक्टर 93

निवेश करने से पहले नामी निवेशकों और सत्यापित वेबसाइट से बेहतर रिसर्च कर लें, ताकि पैसा न डूबे-प्रो. अरुण मित्तल, विशेषज्ञ, सेक्टर 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें