फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा प्राधिकरण में होगा 7855 करोड़ रुपये का निवेश, 44 हजार रोजगार का सृजन

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजनाओं के आवंटियों को मुख्यमंत्री के हाथों दिलवाए गए थे मंजूरी पत्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। चार बड़ी परियोजनाओं के आवंटियों को आवंटन व मंजूरी पत्र शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों दिलवाए गए थे। अब इन परियोजनाओं में जमीन हस्तांतरण व अन्य कामकाज नोएडा प्राधिकरण करेगा। प्राधिकरण का दावा है कि परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से 7855 करोड़ रुपये का निवेश व 44 हजार रोजगार का सृजन होगा।
परियोजनाओं में टाटा कंसल्टेंसी लिमिटेड को पूर्व में किया गया आवंटन शामिल है। प्राधिकरण को आईटी-आईटीएस परियोजना के लिए सेक्टर-157 में 23 एकड़ जमीन उपलब्ध करवानी है। परियोजना से 2300 करोड़ रुपये का निवेश व 30 हजार रोजगार के नए मौके आएंगे। वहीं, फिजिक्स वाला संस्थान को सेक्टर-153, 154 में 13 एकड़ जमीन एकीकृत प्रद्यौगिकी सक्षम एडटेक परिसर के लिए दी जानी है। परियोजना में 855 करोड़ रुपये का निवेश व 3500 रोजगार के नए मौके आएंगे। यह आवंटन निवेश मित्र के जरिए शासन से हुआ है। इसी तरह सेक्टर-80 में एलजी सॉफ्ट इंडिया की एडवांस एयर कंडिशनिंग रिसर्च एंड डिवेलपमेंट इकाई को मंजूरी का पत्र दिया गया। परियोजना में 600 करोड़ रुपये का निवेश और 500 रोजगार के नए मौके आएंगे। वहीं डीएलएफ को आईटी-आईटीएस परियोजना के सेक्टर-143 ए में विस्तार की मंजूरी का पत्र दिया गया। परियोजना से 3500 करोड़ रुपये का निवेश और रोजगार के 10 हजार नए मौके आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों को सेक्टर-146 में प्लॉट देने के लिए हो रहा नियोजन

प्राधिकरण को जमीन देने वाले किसानों को मुआवजे के साथ जमीन के सापेक्ष दिए जाने वाले 5 प्रतिशत प्लॉट की देनदारी प्राधिकरण एक साथ समाप्त करने की तैयारी में है। प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि इसको लेकर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से दो किसानों को सांकेतिक तौर पर इस समाधान योजना के महत प्लॉट के पत्र दिलवाए गए हैं। सभी प्लॉट का मौके पर नियोजन करवाया जा रहा है। सीईओ ने कहा कि प्राधिकरण के 4800 संविदा कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना की सुविधा दी जानी है। इनमें दो स्वच्छता कर्मियों को यह कार्ड मुख्यमंत्री से प्राधिकरण ने दिलवाए हैं। बाकी सभी को स्वास्थ्य बीमा कार्ड दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें