फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिरिंज मामले में जांच जारी, एनआईसी से जैम पोर्टल का मांगा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरिंज मामले में जांच जारी, एनआईसी से जैम पोर्टल का मांगा रिकॉर्ड
विज्ञापन

-इंसान की जगह जानवर की सिरिंज मंगाने वाले में मामले में जिलाधिकारी की ओर से जांच जारी
-जिलाधिकारी ने पूर्व डाटा एंट्री ऑपरेटर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में इंसानों की जगह जानवरों की 1.20 लाख सिरिंज मंगाने के मामले में जिला प्रशासन स्तर पर जांच हो रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) से जैम पोर्टल का डाटा रिकार्ड मांगा है। रिपोर्ट मिलने पर इसे जांच में शामिल किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी ने पूर्व डाटा एंट्री ऑपरेटर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है।

जिला अस्पताल प्रबंधन ने दिसंबर 2025 में दो बार जैम पोर्टल से मरीजों के लिए 60-60 हजार जानवरों की सिरिंज का आर्डर किया था। एजेंसी ने दोनों ऑर्डर की सप्लाई भी जिला अस्पताल में कर दी थी, लेकिन फार्मासिस्ट द्वारा लापरवाही सामने आई। ऐसे में एजेंसी को दोनों ऑर्डर का सामान वापस किया गया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने एजेंसी को ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया था। कुछ दिनों बाद मामला उजागर होने पर प्रबंधन ने तकनीकी गलती बताकर लापरवाही पर पर्दा डालने का प्रयास किया। जांच समिति की रिपोर्ट पर आउटसोर्स एजेंसी के डाटा एंट्री आपरेटर योगेश कुमार को पद से हटाकर नशा मुक्ति केंद्र से अटैच कर दिया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संज्ञान में लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच करने के निर्देश दिए। अब प्रशासन की टीम जांच कर रही है, जिसमें अस्पताल प्रबंधन ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र से जैम पोर्टल का डाटा मांगा है। इसमें किसी भी स्तर से बरती गई लापरवाही का पूरा रिकार्ड सामने आएगा। यही अहम रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट
मरीजों के लिए जानवरों की सिरिंज मंगवाने का मामला काफी पुराना है। जिलाधिकारी इसकी जांच कर रही हैं। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र से जैम पोर्टल का डाटा मांगा है। संस्थान के उच्च अधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। डेटा रिपोर्ट आने पर इन तथ्यों को जिलाधिकारी को दी जाएगी।
डॉ. अशोक कुमार झा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें