मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित इटहरा गांव में बैटरी की दुकान के शटर का ताला तोड़कर 2700 रुपये और लाखों का सामान चोर उठा ले गए। घटना की सूचना भुक्तभोगी ने पुलिस को दे दी है।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी प्रेमचंद विश्वकर्मा की प्रतापगढ़ मेन रोड पर ही बैटरी और इनवर्टर की दुकान है। मंगलवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार की सुबह आसपास के लोगों से शटर खुले होने की जानकारी मिली। आनन फानन में वह दुकान पर पहुंचे तो देखा शटर के ताले को काट कर दुकान में रखा सामान चोर उठा ले गए हैं। बताया कि दुकान में 10 इनवर्टर वाली बैटरियां, 10 इनवर्टर, आठ कार की बैटरी, 17 बाइक की बैटरी, दो ट्रैक्टर बैटरी, लैपटाॅप और काउंटर से 2700 रुपये गायब हो गए हैं। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।