फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेडिकल डिवाइस पार्क में हो सकेंगीं उपकरणों की अंतरराष्ट्रीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमेरिकी मानकों को पूरा करने वाली आस्का लैब को अनुभवी कंपनी से संचालन कराएगा यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन

- अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा संस्थानों को आपूर्ति के लिए जरूरी लैब का सर्टिफिकेट

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के मेडिकल डिवाइस पार्क में बने चिकित्सकीय उपकरणों को पूरी दुनिया में निर्यात करने के लिए यमुना प्राधिकरण लैब बनाएगा। जो यूएस एफडीए की एक्रिडिएशन स्कीम फॉर कंफर्मिटी असेसमेंट (आस्का) के मानकों को पूरा करेगी। किसी अनुभवी कंपनी से इस लैब को संचालित किया जाएगा।
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया, आस्का टेस्टिंग फेसिलिटी यहां जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर इसी काम के लिए दूसरे देशों के ऊपर हमारे उद्यमियों को निर्भर होना होगा। आस्का के मानकों पर तैयार लैब की टेस्टिंग सर्टिफिकेट को पूरी दुनिया में मान्यता है। सभी प्रमुख देशों में चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति के लिए इस लैब के सर्टिफिकेट का होना जरूरी है। यह एक तरह से वैश्विक मानकीकरण है। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर मेडिकल डिवाइसेज भी इस पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में मेडिकल डिवाइस पार्क में सीमेंस और दूसरी बड़ी कंपनियां आने की इच्छुक हैं। यह कंपनियां कई देशों में अपने चिकित्सा उपकरण की आपूर्ति करती हैं। इनकी जरूरत को पूरा करने के लिए आस्का लैब की सुविधा प्राधिकरण यहां विकसित करेगा। इससे दूसरी बड़ी कंपनियों के मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश करने का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें