दादरी के रेलवे रोड स्थित शैफाली पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धा एवं सम्मान के सा
दादरी (संवाद)। नगर के रेलवे रोड स्थित शैफाली पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यार्थियों ने गुरुओं के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता अर्पित कर कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रोमिता शर्मा ने कहा कि गुरु के महत्व को समझना चाहिए। गुरु न केवल ज्ञान ही देते हैं बल्कि जीवन को सही दिशा और संस्कार भी प्रदान करते हैं। गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है। अध्यात्म में भी गुरु को महत्व देकर सर्वोपरि बताया है। गुरु ही लक्ष्य को बताकर उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्र की प्रगति का रास्ता बताता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मनीष गर्ग, मोनिका शर्मा, चेतना, तोसी, मनीषा व हार्षिता उपस्थित रहीं।