फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू में होगा अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंगलवार से आयोजित कार्यक्रम में 7 देशों और 11 भारतीय विवि के प्रतिनिधि भाग लेंगे
विज्ञापन

- 2021 में प्रधानमंत्री हुए थे समारोह में शामिल

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय(जीबीयू) में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महासंघ की ओर से अभिधम्म दिवस समारोह का आयोजन सोमवार व मंगलवार को किया जाएगा। पिछले चार वर्षों में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महासंघ ने अभिधम्म दिवस को एक वैश्विक प्रमुख आयोजन के रूप में प्रतिष्ठित किया है। वर्ष 2021 में यह उत्सव कुशीनगर में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मनाया गया था।
वर्ष 2023 में यह आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हुआ, जो विपश्यना आचार्य डॉ. सत्य नारायण गोयनका की जन्मशताब्दी को समर्पित था। वर्ष 2024 में यह समारोह पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। अब वर्ष 2025 में यह आयोजन जीबीयू में आयोजित होगा, जिसमें अभिधम्म को बौद्ध दर्शन के विश्लेषणात्मक आधार के रूप में पाठ, परम्परा एवं समकालीन दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि छह अक्तूबर को उद्घाटन समारोह में प्रो. उमाशंकर व्यास का मुख्य व्याख्यान, तथा भिक्षु संघ द्वारा धम्मसंगणी मातिका का पारायण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा,जिसमें भारत और विदेशों से प्राप्त 70 शोध सारांशों में से 40 चयनित शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इस आयोजन में 7 देशों और 11 भारतीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। विद्वानों, भिक्षुओं, साधकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता इस सम्मेलन की विशेषता होगी। आईबीसी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बौद्ध कला, प्राचीन पांडुलिपिया एवं अभिधम्म ग्रंथ प्रदर्शित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें