दहेज उत्पीडऩ में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोएडा। दहेज उत्पीड़न के मामले में महिला के पति समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली फेज टू में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलहाबांस निवासी मांगेराम ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी बेटी श्वेता का विवाह फरवरी 2019 में भंगेल गांव निवासी वरुण के साथ हुआ था। उस वक्त सामथ्र्य के हिसाब से दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद बेटी ने बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि बच्चे के नामकरण संस्कार कार्यक्रम के दौरान ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में ऑडी कार और भूखंड की मांग की। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद बेटी गर्भवती हो गई, लेकिन ससुरालियों की मारपीट के चलते गर्भपात हो गया। 23 मई को हुई पंचायत के बाद ससुरालियों ने उनकी बेटी को घर में घुसने से मना कर दिया। कोतवाली फेज टू के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी का कहना है कि इस मामले में पति वरुण, ससुर राकेश, जेठ सुशील, गौरव, जेठानी मंजू और मीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो