फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटर स्कूल टीम चेस लीग चैंपियनशिप का समापन, 20 स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल में गौतमबुद्ध नगर डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम इंटर स्कूल टीम चेस लीग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 20 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल, पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल, मयूर स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल, नोएडा एजुकेशनल सोसायटी, जेपी स्कूल, शेरॉन इंटरनेशनल स्कूल और सेंट मैरी स्कूल सहित कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान अंडर-14 बालक वर्ग में ज्ञानश्री स्कूल टीम-बी ने प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मयूर स्कूल उपविजेता रहा, जबकि ज्ञानश्री स्कूल टीम-ए तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल विजेता और मयूर स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में ज्ञानश्री स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल दूसरे और जेपी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने चैंपियनशिप जीती, जबकि नोएडा एजुकेशनल सोसायटी उपविजेता रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल-ए ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया। जेनेसिस ग्लोबल स्कूल-बी उपविजेता और जेपी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में ज्ञानश्री स्कूल ने बाजी मारी, जबकि जेपी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में गौतमबुद्ध नगर चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन त्यागी, मयूर स्कूल के स्पोर्ट्स डायरेक्टर केपी श्रीजीत, संघ के सचिव अतुल निगम ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें