फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
-कैम्ब्रिज नोएडा, एपीजे, सोमरविले और आर्मी पब्लिक स्कूल सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन

नोएडा (संवाद) । सेक्टर- 27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा में आयोजित द्वितीय कैम्ब्रिज अंडर-14 अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट के लीग चरण का समापन बुधवार को हो गया। तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों के बाद बालक और बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए। सेमीफाइनल गुरुवार को जबकि फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा। बालक वर्ग में मेजबान कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा ने श्रीराम ग्लोबल स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन को 1-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दक्ष सिंह ने शानदार फ्री-किक पर दागा। अन्य मुकाबलों में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा ने कैम्ब्रिज स्कूल इंदिरापुरम को 2-0 से हराया, एपीजे स्कूल, नोएडा ने स्टेप बाय स्टेप स्कूल को 3-2 से शिकस्त दी, जबकि सोमरविले स्कूल ने कैम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासपुरी को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में कैम्ब्रिज स्कूल इंदिरापुरम ने कैम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासपुरी को 3-0 से मात दी। कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा को अंतिम लीग मुकाबले में वॉकओवर मिला, जबकि कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा ने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से हराया। कोच कुशांक रुस्तगी ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले तीन दिनों में कुल 20 मुकाबले सफलतापूर्वक खेले जा चुके हैं। अब अगले दो दिनों में चार सेमीफाइनल और दो फाइनल सहित कुल छह मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें