फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीवेज समस्या को लेकर बिल्डर को सुधार के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-27 स्थित द हेमिस्फीयर सोसाइटी में सीवेज की समस्या से लोग परेशान हैं। लोगों ने मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। इसके बाद ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की टीम ने जांच की। इसमें खामियां मिलने पर प्राधिकरण ने बिल्डर को नोटिस जारी कर जल्द सुधार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि तय समय सीमा के भीतर सभी समस्याएं ठीक करनी होंगी, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सोसाइटी के बेसमेंट में गंदा पानी भरने से बदबू फैल रही है और मच्छर भी बढ़ रहे हैं। स्थानीय निवासी गौरव जैन ने बताया कि बिल्डर ने फ्लैटों का कब्जा दे दिया, लेकिन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) अब तक पूरी तरह शुरू नहीं किया गया। इसी कारण टावरों का गंदा पानी सही तरीके से साफ नहीं हो पा रहा और बेसमेंट में जमा हो रहा है। बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें