फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मार्क अस्पताल को फायर, इलेक्ट्रिकल और ऑक्सीजन ऑडिट कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली आग की घटना होने के बाद भी समुचित कार्रवाई नहीं करने पर स्वास्थ्य विभाग ने की सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ममूरा स्थित मार्क अस्पताल में 15 घंटे के भीतर दोबारा आग लगने की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने अस्पताल का पंजीकरण निलंबित करने के साथ ही अब फायर, इलेक्ट्रिकल और ऑक्सीजन ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग में जमा करानी होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहली बार आग लगने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने समुचित मरम्मत और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जिसके कारण दोबारा हादसा हुआ।
सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी की ओर से बताया गया कि अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे भूतल स्थित आईसीयू कक्ष के समीप फॉल्स सीलिंग में ऑक्सीजन पाइप लाइन में शॉर्ट सर्किट की घटना हुई थी। अस्पताल प्रबंधन को तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन पाइप लाइन की समुचित मरम्मत नहीं कराई। इसलिए लगभग 15 घंटे बाद दोबारा पाइप लाइन में ब्लास्ट की घटना घटित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि भर्ती मरीजों को उनके परिजनों ने अन्य चिकित्सालयों में उपचार के लिए स्थानांतरित किया। टीम ने सभी मरीजों से संपर्क कर उपचार की जानकारी ली। उनको किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लापरवाही के लिए अस्पताल का पंजीकरण अग्रिम आदेशों तक निलंबित किया गया है। साथ ही, अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वह फायर ऑडिट, इलेक्ट्रिकल ऑडिट व ऑक्सीजन ऑडिट कराकर उसकी प्रतिलिपि तत्काल कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें