फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चांदनी चौक को अतिक्रमण-जाम से निजात दिलाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने की विकास योजनाओं की प्रगति और लंबित परियोजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं की प्रगति और लंबित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र की प्रभारी मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने की घोषणा की ताकि नियमित संवाद और विकास कार्यों की गति सुनिश्चित की जा सके। सबसे अहम मुद्दा पुरानी दिल्ली की तंग गलियों और बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण और जाम का रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
उन्होंने नगर निगम, यातायात पुलिस और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया ताकि अतिक्रमण हटाने, यातायात प्रबंधन और सड़क खुदाई जैसे मामलों को समय पर सुलझाया जा सके। मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर पुरानी दिल्ली के बाजारों में महिला सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द पिंक शौचालय बनाने का खाका तैयार कर प्राथमिकता से निर्माण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट ई-फाइल प्रणाली पर प्रतिदिन अपडेट की जाए। बैठक में सांसद प्रवीण खंडेलवाल, क्षेत्रीय विधायक, पार्षदों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट व मल्टीलेवल पार्किंग का मुद्दा उठा
बैठक में विधायकों और पार्षदों ने पार्कों के पुनर्विकास, मल्टीलेवल पार्किंग, सड़कों और सीवर-नालों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था और डीडीए की जमीनों के उपयोग जैसे मुद्दे उठाए। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास निधि (सीएमडीएफ) से जुड़ी कोई भी फाइल लंबित नहीं रहनी चाहिए और कार्यों को समयबद्ध तरीके से शुरू किया जाए।
विज्ञापन

हर जिले में बनेंगी गोशालाएं
लावारिस पशुओं की समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल यातायात और सुरक्षा की चुनौती नहीं है बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी समाधान जरूरी है। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली के प्रत्येक जिले में चरणबद्ध तरीके से 11 नई गौशालाएं बनाई जाएंगी जिनमें भोजन, चिकित्सा और आश्रय की पूरी व्यवस्था होगी। इससे सड़कों पर फैली अव्यवस्था खत्म होगी और पशुओं को सुरक्षित ठिकाना मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें