फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यालयों का नोडल अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर नामित नोडल अधिकारी संजय उपाध्याय और सहायक उप शिक्षा निदेशक एससीईआरटी लखनऊ के नवीन कुमार ने बृहस्पतिवार को जनपद गौतमबुद्धनगर के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण दल ने सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय चौड़ा, कंपोजिट विद्यालय सेक्टर-12, कंपोजिट विद्यालय चिटहेरा और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दादरी का दौरा कर शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों और शिक्षकों से संवाद कर शैक्षिक परिवेश की जानकारी ली। इस अवसर पर दिनेश कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह, राहुल पंवार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें