फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूलों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने प्राधिकरण को लिखा पत्र
विज्ञापन


अमर उजाला इंपैक्ट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर जिलाधिकारी ने नोएडा,ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखा है। इसके साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को भी गांव के स्कूलों में नियमित सफाई कराने के लिए कहा है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में सफाईकर्मी नहीं, शिक्षक दे रहे जेब से पैसा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर के प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्कूल में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से शासन के 27 जून 2022 के निर्देशों का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि नगरीय क्षेत्रों में नियुक्त सफाई कर्मचारियों के माध्यम से विद्यालयों में साफ-सफाई कराई जानी है। सफाई कर्मचारियों को रोस्टर के आधार पर विद्यालयों के परिसर, शौचालय और मूत्रालय की सफाई की जिम्मेदारी दी जानी है। इसके लिए जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स को समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण और सत्यापन करना होगा। निरीक्षण के बाद इसकी फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के साथ विद्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति से संबंधित बिंदुओं को चेकलिस्ट में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा। जिलाधिकारी मेधा रुपम ने कहा कि विद्यालयों में सफाई से संबंधित गतिविधियों को लगातार प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। हर स्कूल में सफाई को प्रमुखता से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें