फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों को नवाचार के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जनपद के चारों ब्लॉक के सभी परिषदीय स्कूलों में विकसित भारत बिल्डाथॉन के अंतर्गत स्कूल इनोवेशन मैराथन’ का आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यूट्यूब पर प्रसारित किए गए विकसित भारत बिल्डाथॉन के विशेष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्कूलों में हुआ।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरौंडा दनकौर में बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने छात्रों को नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नवाचार समय की मांग है, हमें इसके लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम के पश्चात छात्र व शिक्षक मिलकर चार थीम आत्मनिर्भर भारत,स्वदेशी,वोकल फार लोकल और समृद्ध भारत पर आधारित विचारों के अपने प्रोटोटाइप,मॉडल, ऑडियो ,वीडियो पर निरंतर कार्य कर उसमें सुधार करेंगे और 30 नवंबर पोर्टल पर अपलोड करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी दादरी नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी बिसरख चंद्रभूषण प्रसाद व खंड शिक्षा अधिकारी जेवर/दनकौर मोहम्मद राशिद ने अपने-अपने ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें