नोएडा(संवाद)। सेक्टर 1 स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पहली बार प्रतिष्ठित टेडएक्स का आयोजन किया गया। ‘बाधाओं को तोड़ते हुए’ इसका मुख्य विषय रहा ।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सात प्रेरक वक्ताओं डॉ वरूणा रैना, श्रेष्ठ गुप्ता, प्रथम गोलचा, गजेश मितकारी, दुष्या दुग्गल, डॉ सुपर्णा दत्ता ने अपनी अनोखी जीवन यात्राएं साझा कीं। निदेशक प्रोफेसर विकास त्रिपाठी ने सभी वक्ताओं का स्वागत करते हुए छात्रों को नवाचार और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया। संयोजन डॉ चारू वाही और छात्रा मानसी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रेरणादायक विचारों से नई ऊर्जा प्राप्त की।