तावड़ू। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने शनिवार को गांव पीपाका स्थित ऑर्फन इन नीड बाल गृह का दौरा किया। इस दौरान बच्चों को ग्रीष्मकालीन शिविर में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
ऑर्फन इन नीड बाल गृह के इंचार्ज जहीर अहमद ने बताया कि जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने ऑनलाइन राज्य स्तरीय ग्रीष्मकालीन शिविर में हिस्सा लेने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। कमलेश शास्त्री ने बताया कि ऑनलाइन राज्य स्तरीय ग्रीष्मकालीन शिविर 6 जून तक चलेगा। लॉकडाउन के दौरान बच्चे घर पर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा वह शिविर में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा निखार सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार भी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से इस शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया था।