फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-ओलंपिक पदक जीतने का लक्ष्य तय करने की दी प्रेरणा
-यदि खिलाड़ी पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ेंगे तो भारत खेल जगत में विश्व के शीर्ष 10 देशों में अपनी मजबूत जगह बना सकता हैः शम्भू यादव

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित कुश्ती खेलो इंडिया सेंटर का शनिवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) दिल्ली के उप निदेशक शम्भू यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर न केवल उनकी तैयारियों का जायजा लिया, बल्कि उन्हें खेलो इंडिया योजना की विभिन्न सुविधाओं और अवसरों की जानकारी भी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।


शम्भू यादव ने कहा कि हर खिलाड़ी को अपने करियर का लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण की है। यदि खिलाड़ी पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ेंगे तो आने वाले समय में भारत खेल जगत में विश्व के शीर्ष 10 देशों में अपनी मजबूत जगह बना सकता है। उन्होंने सेंटर की कुश्ती कोच अंजुम मलिक से बातचीत करते हुए कहा कि कम उम्र के खिलाड़ियों और महिला खिलाड़ियों को अधिक संख्या में खेलो इंडिया योजना से जोड़ा जाना चाहिए। इस दौरान कबड्डी कोच सुमित कुमार, बास्केटबॉल कोच विजय, जिम कोच शुभम नागर, कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और खेलो इंडिया योजना के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। खिलाड़ियों ने उप निदेशक से प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और खेलों में करियर से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, फिटनेस और निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें