जिले में जनगणना-2027 के तहत चल रही मकानों की ऑनलाइन स्व-गणना
ग्रेटर नोएडा। जिले में जनगणना-2027 के तहत मकानों की स्व-गणना चल रही है। जो अलग-अलग थीम पर आधारित है। शनिवार को इसकी थीम यूथ एंड स्पोर्ट्स और कम्यूनिटी इंस्टीट्यूशंस व मीडिया दिवस रही। खेल व सूचना विभाग ने इस थीम पर लोगों को स्व-गणना करने के लिए प्रेरित किया। वहीं आज की थीम पद्य अवार्डी और आरडब्ल्यूए दिवस रहेगी। अफसरों ने बताया कि पहले दिन एमपी, एमएलए व एमएलसी दिवस के साथ राजस्व व प्रशासन दिवस भी मनाया गया।जिले में 22 मई से मकानों की सूची और गणना करने का काम शुरू होगा, लेकिन उससे पहले सरकार ने जनता को स्व-गणना करने का मौका दिया है। लोगों को सरकार के पोर्टल पर जाकर स्व-गणना करनी होगी। स्व-गणना 7-21 मई तक चलेगी। ब्यूरो