फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एलिवेटेड रोड के गड्ढे की जांच पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो तीन दिनों में आएगी रिपोर्ट, आईआईटी की टीम ने लिए निर्माण सामग्री के नमूने
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-27 से सेक्टर-61 के बीच बने 4.8 किलोमीटर लंबे नोएडा एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-33 के सामने हुए गड्ढे की जांच पूरी हो गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की टीम ने मौके पर परीक्षण कर लिया है। अब मंगलवार या बुधवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कंक्रीट कमजोर पड़ने से लेकर गड्ढा होने की वजह का पता चलेगा। इसके आधार पर आईआईटी के इंजीनियर मरम्मत का तरीका सुझाएंगे।
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड की सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली लेन पर रविवार को गड्ढा हुआ था। प्राधिकरण ने इसे भरवा दिया था। मंगलवार को उसी जगह दोबारा गड्ढा हो गया। इसके बाद एहतियातन संबंधित हिस्से में यातायात बंद कर दिया गया। तब से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आसपास की सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। प्राधिकरण ने गड्ढे की वजह और सड़क की स्थिति का पता लगाने के लिए आईआईटी से जांच कराई है। टीम ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री के नमूने भी लिए थे। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि आईआईटी की रिपोर्ट मंगलवार या बुधवार तक आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के सुझावों के अनुसार जरूरी काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें