फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दलित प्रेरणा स्थल पर परिनिर्वाण दिवस की तैयारियों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर छह दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसके लिए छह मंडलों से कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में बसपा के पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने रविवार को स्थल का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों से आयोजन स्थल, पार्किंग सहित तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

चर्चा है कि बसपा प्रमुख मायावती इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। इससे पहले बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा समेत कई बड़े नेता भी दलित प्रेरणा स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। हालांकि बसपा नेता तैयारियों को लेकर आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं, लेकिन बड़ा आयोजन होने की पुष्टि कर रहे हैं। कार्यक्रम में मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, आगरा और अलीगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा और पुष्पांजलि कार्यक्रम भी रखा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें