फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डायरिया से मासूम बच्ची की मौत, 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
19 भगत सिंह नगर वार्ड में बनवासी बस्ती में परिजनों से वार्ता करती तहसीलदार अंजू यादव। संवाद
विज्ञापन
ठेकमा। नगर पंचायत मार्टीनगंज के भगत सिंह नगर वार्ड में चार बच्चों को डायरिया हो गया है। शुक्रवार की रात डायरिया से पीड़ित चार वर्षीय मासूम ज्योति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं तीन बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को अचानक ज्योति की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे तत्काल आशा कार्यकर्ता और एएनएम की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब 9 बजे परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान में कर दिया। वर्तमान में तीन अन्य बच्चे भी डायरिया से पीड़ित हैं।
इनमें चंदा 6 वर्ष और नेहा 5 वर्ष का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है, जबकि संदीप 2 वर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज में भर्ती हैं।
संदीप की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि गांव में टीम भेजकर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थित नियंत्रण में है।
पिछली बार जहां डायरिया फैला था उसी की दूसरी बस्ती में यह फैला है। यह सब दूृषित भोजन और पानी पीने से हुआ है। आज हमारी मार्टीनगंज सीएचसी और जिले की टीम ने गांव में कैंप किया गया था। वहां साफ-सफाई कराई गई और लोगों को इससे बचाव के उपाय बताए गए। अभी तीन दिन हमारी टीम इस गांव में कैंप करेगी। डा. एनआर वर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें