फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 68 स्वर्ण पदक और 40 छात्र उपाधि से नवाजे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में सात अक्तूबर को होने वाले द्वितीय दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने शहर के प्रतिष्ठित कला एवं संस्कृति भवन में पत्रकारों को समारोह की जानकारी दी। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि मौसम के प्रतिकूल होने की स्थिति में समारोह को हरिऔध कला केंद्र में आयोजित करने का प्लान बी तैयार किया गया है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के कुल 61,456 छात्र डिग्री प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर कुल 68 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इसमें 17 छात्र व 51 छात्राएं और 40 उपाधि पदक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। वह मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद सरस्वती, अध्यक्ष, परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश होंगे।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के कुल 61,456 छात्र डिग्री प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर कुल 68 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे इसमें 17 छात्र व 51 छात्राएं और 40 उपाधि पदक प्रदान किए जाएंगे। इसमें 29 छात्र व 11 छात्राएं प्रदान किए जाएंगे। इनमें से 12 विद्यार्थियों को डबल मेडल चांसलर और वाइस चांसलर भी मिलेगा। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। मौसम प्रतिकूल रहने पर, प्रशासन और विश्वविद्यालय ने हरिऔध कला केंद्र को रिजर्व रखा है। कुलपति प्रो. संजीव कुमार और कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने स्थलीय निरीक्षण कर अंतिम दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

छात्रों का ड्रेस कोड भी निर्धारित
आजमगढ़। कार्यक्रम में छात्रों का ड्रेस कोड सुनिश्चित किया गया है। छात्राओं के लिए सफेद सलवार-कुर्ता/हल्के रंग की साड़ी, और छात्रों के लिए हल्का रंग शर्ट व गाढ़ी रंग पैंट निर्धारित की गई है। सभी छात्रों को समारोह में प्रवेश के लिए आईकार्ड प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह का कार्यक्रम -
आगमन : सात अक्तूबर को सुबह 10 बजे राज्यपाल का विश्वविद्यालय परिसर के हेलीपैड पर आगमन होगा।
शोभायात्रा : आगमन के बाद शोभा यात्रा शुरू होगी।
स्वागत : विश्वविद्यालय की छात्राएं स्वागत गीत, कुलगीत और पर्यावरण गीत प्रस्तुत करेंगी।
अध्यक्षीय संबोधन : समारोह का समापन राज्यपाल के अध्यक्षीय संबोधन के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें