फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंगुली पर स्याही, चेहरे पर मुस्कान

विज्ञापन
जैसल भाटी, कक्षा 9,स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
अंगुली पर लगी स्याही, चेहरों पर दिखी मुस्कान
विज्ञापन

- नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट और दादरी के पंद्रह स्कूलों में विद्यार्थियों ने किया मतदान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा /ग्रेटर नोएडा। अंगुली पर लगी स्याही और चेहरे पर नजर आई मुस्कान ने मंगलवार को स्कूलों में लोकतंत्र के उत्सव जैसा माहौल बना दिया। अमर उजाला शिक्षक सम्मान के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट और दादरी के 15 स्कूलों में विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा शिक्षक के चयन करने के लिए मतदान किया।
नोएडा में इंडियन नेशनल पब्लिक स्कूल, पंचशील बालक इंटर कॉलेज, कॉल हूबर, न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल, आरएसएस इंटरनेशनल स्कूल और कंपोजिट स्कूल मोरना में मतदान कराया गया। वहीं ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 में स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-5 के एस्टर पब्लिक स्कूल, गगन पब्लिक स्कूल व गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में वोटिंग हुई। जबकि ग्रेटर नोएडा के सैनफोर्ड पब्लिक स्कूल, श्योरान इंटरनेशनल स्कूल व स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल में मतदान हुआ। इसी तरह दादरी के शैफाली पब्लिक इंटर कॉलेज और शैफाली पब्लिक स्कूल में भी छात्रों ने मतदान कर अपने प्रिय शिक्षक को चुना।
विज्ञापन

मतदान को लेकर सुबह से ही छात्रों में उत्साह देखने को मिला। छात्र कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। वोट डालने के बाद अंगुली पर लगाई गई स्याही को छात्र खुशी के साथ दिखाते नजर आए। स्कूलों में मतदान को लेकर शिक्षकों और प्रबंधन ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। छात्रों ने कहा कि उन्हें पहली बार इस तरह की मतदान प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिला।
इंडियन नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल वीके गुप्ता ने कहा कि छात्रों को अपने शिक्षक के चयन की जिम्मेदारी देना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला कदम है। इस तरह की गतिविधियां छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ भी देती हैं। कॉल हूबर की प्रिंसिपल स्मिता मिश्रा ने कहा कि छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया। बच्चों में अपने पसंदीदा शिक्षक को चुनने को लेकर काफी खुशी दिखाई दी। आरएसएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल अर्पणा दीक्षित ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता थी। सभी छात्रों ने अनुशासन के साथ अपनी भागीदारी निभाई। न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. श्वेता त्यागी ने कहा कि शिक्षक और छात्र के बीच का रिश्ता विश्वास और सम्मान पर आधारित होता है। यह पहल छात्रों को अपनी राय रखने का अवसर देती है। वहीं, कंपोजिट स्कूल मोरना की प्रिंसिपल शांति पांडेय ने कहा कि छात्रों ने भी इस गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान के दौरान बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी। सैनफोर्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य इंदू कोहली ने कहा कि अमर उजाला की शानदार पहल है। वहीं, श्योरान इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य शक्ति ने कहा कि पिछले तीन सालों से जुड़ी हुईं हूं। शिक्षकों की मेहनत को अमर उजाला सम्मान देता है।
विज्ञापन



लाइन में लग प्रिय शिक्षक को डाला वोट

पहली बार वोट करके अच्छा लग रहा है। चाहती हूं कि मेरी पसंदीदा टीचर जीत जाए। - चांदनी, कंपोजिट स्कूल मोरना
मैंने अपनी प्रिय शिक्षक को वोट दिया है। ये मेरी तरफ से शिक्षक दिवस का उपहार है। - यश नारायण, पंचशील बालक इंटर कॉलेज
चुनाव का ऐसा नजारा टीवी पर ही देखा था। पहली बार स्कूल में ऐसा माहौल दिखा। - प्राची केशरी, आरएसएस इंटरनेशनल स्कूल
प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए वोटिंग के बाद अच्छा लग रहा है। - रिया, एस्टर पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3

सम्मान समारोह के लिए वोट देकर पता चला कि एक वोट की कितनी ताकत होती है। - आराध्या सिंह, एस्टर पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-5
हर साल शिक्षकों को चुनने का मौका मिलता है। शिक्षक भी बेहतर कार्य करते हैं। - अद्विका, श्योरान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेनो
अमर उजाला की पहल काफी अच्छी है। हमें यह चुनाव का मौका देती है। - जैसल भाटी, स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेनो
पहली बार प्रिय शिक्षक को चुनने का मौका मिला। मतदान कर अच्छा लग रहा है। - कार्तिक, सैनफोर्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेनो
वोट देकर पता चला कि लोकतंत्र में वोट की कितनी ताकत होती है। - अखिल भाटी, गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज, ग्रेनो वेस्ट

जैसल भाटी, कक्षा 9,स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा

जैसल भाटी, कक्षा 9,स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा

जैसल भाटी, कक्षा 9,स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा

जैसल भाटी, कक्षा 9,स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा

जैसल भाटी, कक्षा 9,स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा

जैसल भाटी, कक्षा 9,स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा

जैसल भाटी, कक्षा 9,स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा

जैसल भाटी, कक्षा 9,स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें