फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की मंडियों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं : आरती सिंह राव

Fri, 24 Oct 2025 12:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 2अनाज मंडी में विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रा
विज्ञापन
मंडी अटेली/नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा प्रदेश की मंडियों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं ताकि किसानों व व्यापारियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री वीरवार को अनाज मंडी अटेली में विशेष मरम्मत और विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर पर कहीं। इससे पहले उन्होंने नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड इस पर लगभग 3.48 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसका उद्देश्य मंडी के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर किसानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि मंडी के अंदर की मुख्य सड़कें और सर्विस रोड की विशेष मरम्मत की जाएगी। जलभराव की समस्या को देखते हुए विशेष लाइन डाली जाएगी। इसके साथ एक पंप कक्ष और संग्रह टैंक का निर्माण भी किया जाएगा। मंडी की चहारदीवारी की मरम्मत होगी और लोहे के कांटेदार तार की बाड़ लगाई जाएगी। इसके अलावा मंडी में दो नए मुख्य द्वार का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव, डीएमयू जगजीत कादियान, कार्यकारी अभियंता शुभम अग्रवाल, एसडीओ ललित सिहाग, जेई आशुतोष शिवाच, मार्केट कमेटी सचिव सुनीता फोगाट व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें