फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जल संरक्षण और पानी की गुणवत्ता की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जल महोत्सव पखवाड़े के तहत शुक्रवार को खंड नगीना की ग्राम पंचायत गोहाना स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, ग्रामीण महिलाओं, आंगनबाड़ी व आशा वर्करों को जल संरक्षण, जल की गुणवत्ता और स्वच्छ पेयजल की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन खंड नूंह के संयोजक मोहम्मद जैकम ने किया। खंड पिनगवां के संयोजक हरिओम जांगड़ा ने एफटीके (फील्ड टेस्टिंग किट) के माध्यम से पानी की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया समझाई। संयोजक संदीप शर्मा ने विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण रैली निकालकर ग्रामीणों को पानी बचाने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें