फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण ने 30 करोड़ की जमीन से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को आमका और बिसरख के डूब क्षेत्र अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। आमका में करीब 15 हजार वर्गमीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। काॅलोनाइजर डूब क्षेत्र में अवैध प्लाॅटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही बिसरख के डूब क्षेत्र में बने तीन मकानों को ढहा दिया है। एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम आमका के खसरा संख्या 295, 296, 297, 298 व 299 की जमीन पर काॅलोनाइजर अवैध निर्माण कर कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम चौधरी के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता व वर्क सर्किल दो की टीम पूरी टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और लगभग 15 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त करा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है। वहीं, शुक्रवार को ही वर्क सर्किल तीन के प्रभारी प्रभात शंकर, मैनेजर प्रशांत समाधिया और पूरी टीम ने बिसरख के डूब एरिया में निर्माणाधीन तीन मकानों को ढहा दिया। दोनों ही कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें