ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव शुरू हुआ। पार्क एवेन्यू सोसाइटी में भी मूर्ति की स्थापना की गई। आम्रपाली, गौड़ सिटी एक और दो में भी गणेश भगवान विराजे। ग्रेटर नोएडा में गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में गणेश जी की स्थापना माता वैष्णों देवी मंदिर सिटी पार्क में की गई। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक चंद्रशेखर गर्गे, जीपी गोस्वामी, आदित्य घिडियाल, राहुल नंबरदार, श्रीकांत पाटिल, राजेश पोखरे, रोहित दादा, सुनील त्यागी आदि शहर के गणमान्य भक्तजन उपस्थित रहे। आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी सेक्टर जीटा वन, ग्रेटर नोएडा में भी 10 दिवसीय गणेश उत्सव होगा।