फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओटीएस शिविर में उपभोक्ताओं को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के दूसरे चरण के तहत जिले के क्षेत्र में विद्युत शिविर लगाए गए। शिविर के माध्यमों से बकायेदारों की योजना के लाभों की सूचना भी दी गई। इसके साथ शिविर में काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया गया। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रितेश आनंद ने बताया कि ग्रेनो, जेवर व रबूपुरा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए गए। करीब 85 प्रतिशत से अधिक बकाएदार उपभोक्ता देहात क्षेत्र में है। योजना में पहली बार ब्याज के साथ मूलधन पर भी 20% तक की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुआवजा व प्लाॅट का हो निस्तारण
रबूपुरा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के तत्वाधान में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर रौनीजा गांव के पास धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने कहा कि कई बार महापंचायत और बार-बार वार्ता करने के बावजूद यमुना प्राधिकरण किसानों की मांगो की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जेवर एयरपोर्ट के युवा रोजगार के लिए परेशान है। विस्थापित परिवारों की रजिस्ट्री नहीं हुई है, अतिरिक्त मुआवजा, आवासीय प्लाट, बैकलीज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर ओमवीर सिंह, नरसिंह पाल मीणा, शिबू मुखिया, हरिओम सिंह, प्रदीप भाटी, नेत्रपाल सिंह, प्रमोद शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें