ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के डेल्टा-1 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एमबीए छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। रामपुर निवासी लवनीत सिंह वर्तमान में नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज से एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। वह डेल्टा क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं। 12 जनवरी की शाम वह पैदल डेल्टा-1 से अल्फा-2 मार्केट की ओर जा रहे थे। गेट नंबर-7 के सामने डेल्टा गोलचक्कर की दिशा से आ रही कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। सुरक्षा गार्ड सुशील सिंह और अमन मिश्रा ने आसपास के लोगों की मदद से घायल को तुरंत ग्रीन सिटी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें यथार्थ अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है और सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो